Hero की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida ने एक बार फिर बाजार में हलचल मचा दी है और इस बार कंपनी ने कुछ अलग और खास पेश किया है जो सीधे क्रिकेट फैंस के दिल से जुड़ता है Vida VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन के रूप में लॉन्च हुआ यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर न सिर्फ स्टाइल में यूनिक है बल्कि इसकी परफॉर्मेंस भी लोगों का ध्यान खींच रही है खास बात यह है कि यह स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम से इंस्पायर्ड है जिसमें पर्पल और गोल्ड कलर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग पहचान देता है
इस लिमिटेड एडिशन स्कूटर के डिजाइन में प्रीमियम फील देने के लिए गोल्डन हाफटोन ग्रेडिएंट और माइक्रो डॉट पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है जिसे पर्ल ब्लैक बॉडी के साथ बेहद शानदार तरीके से जोड़ा गया है इतना ही नहीं इसमें तीन खास मार्क भी दिए गए हैं जो केकेआर की आईपीएल में तीन बार की जीत को दर्शाते हैं यह स्कूटर खास तौर पर चुनिंदा Vida आउटलेट्स पर उपलब्ध रहेगा और कंपनी इसे केकेआर टीम के खिलाड़ियों को भी गिफ्ट करने की योजना बना रही है जब टीम मैच जीतती है
अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें कोई बड़ा तकनीकी बदलाव किया गया है तो ऐसा नहीं है कंपनी ने इसके मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया है यानी आपको वही भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलेगी जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलती है लेकिन नए ग्राफिक्स और स्पोर्टी थीम इसे ज्यादा आकर्षक बना देते हैं इसके साथ ही कंपनी ने केकेआर थीम वाले स्पेशल हेलमेट भी लॉन्च किए हैं जो फैंस के लिए एक एक्स्ट्रा आकर्षण बन सकते हैं
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vida VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन में रिमूवेबल बैटरी दी गई है जिससे चार्जिंग बेहद आसान हो जाती है खासकर उन लोगों के लिए जो अपार्टमेंट में रहते हैं और नीचे चार्जिंग की सुविधा नहीं होती कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 142 किलोमीटर तक की रेंज देता है जो इसे डेली यूज के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह सिर्फ 3.1 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है जिससे इसका पिकअप भी काफी दमदार माना जा सकता है
चार्जिंग टाइम भी इसे खास बनाता है जहां फास्ट चार्जिंग में यह करीब 62 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है वहीं एसी चार्जिंग के जरिए इसे चार्ज करने में करीब 4 घंटे 13 मिनट का समय लगता है इसके अलावा इसमें 4.3 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है जो स्मार्ट फीचर्स और जरूरी जानकारी दिखाता है कीमत की बात करें तो Vida VX2 Plus की शुरुआती कीमत 94,800 रुपये रखी गई है जबकि KKR लिमिटेड एडिशन की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है हालांकि BaaS यानी बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ इसे करीब 70 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है जो बजट फ्रेंडली ऑप्शन साबित हो सकता है
